देह व्यापार में उतरने के लिए नहीं हुई पत्नी राजी तो निजी अंग में डाला तेजाब, पीड़िता की हालत गम्भीर
वीरभूम। पश्चमि बंगाल के वीरभूम जिले में एक शख्स ने पति की मर्यादा को तार तार कर दिया। करवा चैथ पर अपने पति की सलामती की दुआ के लिए उपवास रखने वाली पत्नी को देह व्यापार में उतारने के लिए पति ने पहले तो उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ति किया। इसके बाद इनकार करने पर पत्नी के निजी अंग में तेजाब डाल दिया। गंभीर अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़िता द्वारा दिये बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पत्नी का आरोप है कि लंबे समय से उसका पति मौज मस्ती के लिए उसे देह व्यापार में धकेलना चाह रहा था। ताकि इससे मिलने वाली रकम से वह मौज मस्ती कर सके। जब उसने इन्कार कर दिया तो पति उसे अपनी बहन के घर ले गया था, जहां पर दोनों ने मिलकर उसके ऊपर शारीरिक और मानसिक अत्याचार करना शुरू कर दिया।
बार बार प्रताड़ति करने के बाद भी जब पत्नी ने हां नहीं भरी तो दोनों ने मिलकर शुक्रवार को उसके निजी अंग (प्राइवेट पार्ट) में तेजाब डाल दिया। गंभीर अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीडिता के बयान दर्ज करने के बाद आरोपित पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।