कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव गांव जाकर चलाया जन जागरण अभियान
कोंच(जालौन)-कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने शनिवार को ग्रामीण इलाकों में किसान जन जागरण अभियान चलाते हुए किसानों से मांग पत्र भरवाए साथ ही पार्टी की नीतियों को बताया। कांग्रेस पार्टी के नेता अमित रावत एवं सोनिया बिग्रेड के राष्ट्रीय महासिचव एवं प्रदेश प्रभारी काजी जाहिद अली के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता विकास खण्ड के कई गाँवो में पहुँचे उन्होंने किसानों से मिलकर उनकी समस्याए जानी तथा कर्जा माफी बिजली के बिल गौशाला आदि के बारे में जानकारी ली साथ ही किसानो से पार्टी के मांग पत्र भी भरवाए इस अभियान में मानवेन्द्र गुर्जर कुदरा मिजाजी लाल निरंजन पड़री सौरभ अग्रवाल सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव गांव जाकर चलाया जन जागरण अभियान