ग्वालियर । मंगलवार को मौसम का मिजाज गर्म रहा। इस कारण अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आसमान साफ रहने से तापमान में वृद्धि दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बादल छाने के साथ-साथ गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं दूसरी ओर बार-बार बारिश की वजह से हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है। इससे मौसम बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है, जैसे कि बुखार, झुकाम व खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं। वैसे 24 मार्च तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाता है। तापमान बढ़ने से हवा में नमी की मात्रा घट जाती है। तापमान बढ़ने से जो मौसमी बीमारियां होती हैं, वह अपने आप खत्म हो जाती है, लेकिन इस बार जम्मू कश्मीर से लगातार पश्चिम विक्षोभ गुजर रहे हैं। ये पश्चिमी विक्षोभों की वजह से हवा में नमी की मात्रा बढ़ जाती है। जैसे ही तापमान वृद्धि हो रही है वैसे ही नमी बादलों में तब्दील होकर बरस रही है। इससे दिन के तापमान में वृद्धि नहीं हो पा रही है। मंगलवार को सुबह हलके बादल छाए हुए थे, लेकिन दोपहर में आसमान साफ हो गया। इससे अधिकतम तापमान 34.9 डिसे रिकार्ड हुआ। जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 17.7 डिसे रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 1.3 डिसे अधिक रहा।
फिर से छाएंगे बादल, इसके बढ़ेगी मौसमी बीमारी
जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। इस वजह से राजस्थान में चक्रवात विकसित हो रहा है। इस चक्रवात की वजह से ग्वालियर चंबल संभाग में 26 मार्च तक बारिश की संभावना बनेगी। उसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। तापमान में वृद्धि होगी। अप्रैल के पहले हफ्ते में अधिकत तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाएगा।
बादल की वजह से एलर्जी वाले लोगों को झुकाम की शिकायत बढी है। इससे कोरोना वायरस की पहचान नहीं हो पा रही है। ओपीडी में भी इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ी है।